मनोहरपुर में ढोल-नगाड़ों से हुआ एर्नाकुलम एक्सप्रेस का स्वागत, जानें टाइमिंग और अपडेट

मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक सिद्ध हुआ। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद आखिरकार टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। पहली बार ट्रेन के यहां रुकने पर

मनोहरपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक सिद्ध हुआ। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद आखिरकार टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। पहली बार ट्रेन के यहां रुकने पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया।

Read More : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

MP, MLA और डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जैसे ही एर्नाकुलम एक्सप्रेस मनोहरपुर स्टेशन पर पहुंची, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के प्रतिनिधि जेबी तुबिद तथा चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र की जनता की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में जहां भी रेल सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है, वहां प्रयास जारी रहेंगे। इसके अलावा सांसद ने मनोहरपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले रोजाना के ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा भी रेल अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया।

सारंडा सवारी गाड़ी के नियमित परिचालन की मांग

कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने कहा कि कोविड काल से पहले की यात्री सुविधाओं को बहाल कराने के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने रेल प्रशासन से मनोहरपुर क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली सारंडा पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन सुनिश्चित करने की जोरदार मांग की। विधायक ने कहा कि इस ट्रेन को बार-बार बंद करना गरीब व मध्यम वर्ग के यात्रियों के साथ अन्याय है। भाजपा नेता जेबी तुबिद ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय रेल का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मनोहरपुर में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी संभव होगा।

समारोह में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, बड़कुंवर गागराई, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, डीएसपी डेविड ए. दोदराय, थाना प्रभारी अमिएल एक्का, बंधना उरांव, अशोक बांदा और विजय सिंह गागराई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और रेलकर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *