रांची के श्याम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जन्माष्टमी पर उत्सव

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पट प्रातः 5 बजे खुले, जिसके बाद 5:30 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद प्रातःकालीन श्रृंगार और श्रृंगार

श्याम मंदिर
जन्माष्टमी पर खास सजावट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पट प्रातः 5 बजे खुले, जिसके बाद 5:30 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद प्रातःकालीन श्रृंगार और श्रृंगार आरती का आयोजन हुआ। दोपहर 12:30 बजे के बाद मंदिर के पट बंद कर जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर परिसर को हरे-भरे पत्तों से हरियाली थीम पर सजाया गया था।

Read More : झारखंड में भाजपा का आंदोलन तेज, 24 जिलों में डीसी-एसपी घेराव

दर्शन के लिए शाम से ही लगी कतार

संध्या 4:30 बजे मंदिर के पट दोबारा खुले। पट खुलते ही पहले से इंतजार कर रहे भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए और भाव-विभोर नजर आए। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। श्याम सेवक सुबह से ही भक्तों के लिए प्रसाद के पैकेट तैयार करने में जुटे रहे। वहीं कोलकाता से आए कारीगर मंदिर की सजावट को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

सुगम दर्शन के लिए की गई विशेष व्यवस्था

मंडल के महामंत्री के नेतृत्व में मंत्री विष्णु चौधरी, पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, आदित्य लोहिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल और श्याम सेवक अमित शर्मा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन की लाइन, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया था। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

आरती और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

संध्या ग्वाल भोग की आरती और रात 8:30 बजे की रात्रि आरती के बाद मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने जन्माष्टमी उत्सव का महास्नान विधि-विधान से प्रारंभ किया। रात 8:30 बजे भजनों का कार्यक्रम भी शुरू हुआ। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कोलकाता से आए गोपाल परिहार ने भजनों के माध्यम से भक्तों को रिझाया। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने जन्माष्टमी उत्सव को लेकर उपरोक्त सभी जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *