पटना: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। अनंत सिंह ने जेडीयू के विधान परिषद प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध में उतरने की बात कही है। उनके इस ऐलान के बाद जेडीयू के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह नीरज कुमार के खिलाफ गोलबंदी में जुट गए हैं।
अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वे अनुज सिंह को अपने साथ लेकर लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं और उनके पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। अनंत सिंह के इस कदम को आगामी एमएलसी चुनाव में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
read also : गिरिडीह में 25 हाथियों के झुंड से दहशत, 7 पंचायतों में अलर्ट, शाम के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह
मोकामा और आस-पास के इलाके में अनंत सिंह का प्रभाव माना जाता है। ऐसे में उनके खुले तौर पर नीरज कुमार के विरोध में उतरने से चुनावी समीकरण पर असर पड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। जेडीयू प्रत्याशी के खिलाफ विधायक की बगावत पार्टी के लिए भी चुनौती मानी जा रही है।
वहीं,अनुज सिंह को समर्थन देने के अनंत सिंह के ऐलान के बाद उनके समर्थकों के बीच भी सक्रियता बढ़ने की बात सामने आ रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अनंत सिंह के रुख के बाद जेडीयू नेतृत्व की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और एमएलसी चुनाव में इसका कितना असर देखने को मिलता है।





