जामताड़ा में पुलिसकर्मियों को प्रमोशन, दो जवानों को मिली नई जिम्मेदारी

जामताड़ा : जामताड़ा जिला एसपी कार्यालय में गुरुवार को SP शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक गरिमामय ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्रावधानों और दिशा-निर्देशों के तहत पदोन्नति पाने वाले जिलाबल के दो पुलिसकर्मियों को उनके

जामताड़ा
SP शम्भु कुमार सिंह (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जामताड़ा : जामताड़ा जिला एसपी कार्यालय में गुरुवार को SP शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक गरिमामय ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्रावधानों और दिशा-निर्देशों के तहत पदोन्नति पाने वाले जिलाबल के दो पुलिसकर्मियों को उनके नए पदों का बैज लगाकर आधिकारिक जिम्मेदारी सौंपी गई।

Read More : झारखंड के क्रिटिकल मिनरल्स पर कनाडा की नजर, निवेश पर मंथन

वीरता पदक विजेता सुशील टुडू को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

समारोह के दौरान पूर्व में वीरता के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से अलंकृत पुलिस अवर निरीक्षक सुशील टुडू को पुलिस मुख्यालय के विशेष प्रावधानों के तहत आउट ऑफ टर्न (पारी से बाहर) अगली पंक्ति में पदोन्नत करते हुए पुलिस निरीक्षक (इन्स्पेक्टर) के पद पर प्रोन्नति दी गई। इसके साथ ही, आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया।

एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

पीपिंग सेरेमनी में जामताड़ा एसपी शम्भु कुमार सिंह ने दोनों नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को उनके नए पद का बैज और कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुके देकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“पदोन्नति के साथ बढ़ती हैं प्रशासनिक जिम्मेदारियां”

उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसपी शम्भु कुमार सिंह ने कहा कि पदोन्नति केवल एक पद का विस्तार नहीं है, बल्कि इसके साथ पुलिस बल में जिम्मेदारियां और जवाबदेही भी बढ़ जाती हैं। एसपी ने नव प्रोन्नत अधिकारियों को दिए निर्देश :

  • नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करें।

  • कानून का शासन स्थापित करने और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के लिए संवेदनशील रहें।

  • किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव या प्रलोभन में आए बिना कानून के दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।

कार्यक्रम के दौरान एसपी कार्यालय के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने दोनों नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *