रांची में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्याम मंदिर में खास तैयारी

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व इस बार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव में करीब 25 हजार भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक

कृष्ण जन्मोत्सव
हरियाली थीम में सजेगा श्याम मंदिर।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व इस बार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव में करीब 25 हजार भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाने का काम अंतिम चरण में है। मंदिर को अशोक के हरे पत्तों से सजाया जा रहा है और पूरे परिसर को हरियाली थीम पर तैयार किया जा रहा है। कोलकाता से आए कारीगर रात-दिन मंदिर परिसर की सजावट में जुटे हैं।

Read More : एमएस धोनी IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनना चाहते, बद्रीनाथ का दावा

4 सितंबर को सुबह से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान

शुक्रवार को प्रातःकालीन श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद बाबा की प्रातःकालीन श्रृंगार आरती होगी। दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पट बंद कर साफ-सफाई और सजावट के कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे मंदिर के पट दोबारा भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। जन्मोत्सव के अवसर पर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बाल राधा-कृष्ण के रूप में आने वाले बच्चों को श्री श्याम बाबा का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात 8:30 बजे से 12 बजे तक श्याम बाबा के दरबार के पर्दे लगे रहेंगे। इसी दौरान रात 8:30 बजे से भजन संकीर्तन का वृहद कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर रात शयन आरती के बाद 12:45 बजे समाप्त होगा। मंडल के सदस्य श्याम सेवक और कोलकाता के गोपाल परिहार अपने भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य में बाबा श्री श्याम का महास्नान अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा।

विशेष पोशाक और पंचमेवा भोग लगाया जाएगा

जन्मोत्सव पर बाबा श्री श्याम को नवीन पोशाक-बागा पहनाया जाएगा। इसके साथ विशेष श्रृंगार किया जाएगा और पंचमेवा भोग समेत विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयार हो रहे इन मिष्ठानों की व्यवस्था मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़िया की निगरानी में की जा रही है। वहीं, सूरत के कपड़ों से तैयार पोशाक-बागा और कोलकाता, बैंगलोर व दिल्ली से मंगाए गए फूलों से बाबा श्याम का दिव्य दरबार सजाया जाएगा। देर रात 12 बजे की आरती के बाद भक्तों के बीच 5000 से ज्यादा प्रसाद पैकेट वितरित किए जाएंगे। प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंडल के मंत्री पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, आदित्य लोहिया और प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल की निगरानी में होगी। संपूर्ण जन्मोत्सव सेवा मनोज कुमार रजक, संगीता देवी एवं उनके परिवार द्वारा की जा रही है।

विशेष सिंहासन पर विराजेंगे लड्डू गोपाल

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर लड्डू गोपाल को विशेष सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *