धनबाद में अचानक धंसी जमीन, धुआं और आग की लपटों से मची दहशत

धनबाद : BCCL लोदना क्षेत्र संख्या 10 अंतर्गत बरारी छह नंबर बस्ती के समीप गुरुवार को एक गंभीर भू-धंसान की घटना सामने आई है। तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई और देखते ही देखते दरारों से जहरीला धुआं व आग की लपटें उठने

धनबाद
धंसती जमीन और आग की लपटों से घिरी बरारी बस्ती।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : BCCL लोदना क्षेत्र संख्या 10 अंतर्गत बरारी छह नंबर बस्ती के समीप गुरुवार को एक गंभीर भू-धंसान की घटना सामने आई है। तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई और देखते ही देखते दरारों से जहरीला धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय निवासी किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर बेहद चिंतित हैं।

Read More : रांची के निजाम नगर में पुलिस टीम से बवाल, जवान घायल, 3 आरोपी चिन्हित

लक्ष्मी कॉलोनी मार्ग पर मंडराया खतरा, जांच की मांग

जमीन धंसने की इस घटना का सीधा असर लक्ष्मी कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि भू-धंसान का दायरा बढ़ता है तो यह मुख्य सड़क भी इसकी चपेट में आ जाएगी, जिससे वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाएगी। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने और बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

BCCL टीम ने लिया जायजा, अफसरों ने साधी चुप्पी

घटना की सूचना मिलने के बाद BCCL की एक तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामले पर झरिया के अंचलाधिकारी (CO) मनोज कुमार ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, कोलियरी प्रबंधक अनिल महतो ने गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा, “घटना हुई होगी, बीसीसीएल की टीम गई होगी। हम बीसीसीएल के प्रवक्ता नहीं हैं, इसलिए अधिक जानकारी नहीं दे सकते।”

तत्काल घेराबंदी की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र की तुरंत बैरिकेडिंग (घेराबंदी) की जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। साथ ही भूमिगत आग और धंसाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने व चौबीसों घंटे निगरानी रखने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *