खूंटी में 20 से अधिक गोवंश को बजरंग दल ने रोका, दस्तावेज पर छोड़ा

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित घासीबाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैदल ले जाए जा रहे 20 से अधिक गोवंश को रोककर मामले की जानकारी ली। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के जिला

बजरंग दल
कर्रा में 20 से अधिक गोवंश रोके गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित घासीबाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैदल ले जाए जा रहे 20 से अधिक गोवंश को रोककर मामले की जानकारी ली। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद कर्रा पुलिस की मौजूदगी में गोवंश के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान संबंधित लोगों की ओर से बाजार समिति, जलटंडा से जारी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। दस्तावेजों की जांच के बाद गोवंश को मुक्त कर दिया गया।

Read More : नेपाल बाढ़ की तबाही के बाद मुआवजे की मांग, UN में उठेगा मुद्दा

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता

बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि ग्रामीणों से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोवंश के परिवहन के नाम पर यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है या अवैध तस्करी में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कथित अवैध गोवंश तस्करी में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि गोवंश की अवैध तस्करी या नियमविरुद्ध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

कर्मवीर महतो ने प्रशासन से गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में जो लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी और प्रभावी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से मिलने वाली ऐसी सूचनाओं को संगठन गंभीरता से लेगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष भी मामला उठाया जाएगा। बजरंग दल के जिला संयोजक ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। इस दौरान कर्मवीर महतो, मनोरंजन स्वंशी, निशांत कुमार, ओम ठाकुर, प्रेम कुमार, रोहित सिंह, रोशन कुमार समेत बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.