रांची में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को पोशाक प्रतियोगिता

रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता आयोजन समिति, मोरहाबादी की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ कल यानी 3 सितंबर को होगा। पहले दिन चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता आयोजित की

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता आयोजन समिति, मोरहाबादी की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ कल यानी 3 सितंबर को होगा। पहले दिन चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि शुक्रवार (4 सितंबर) को मोरहाबादी मैदान में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और रासलीला का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों के तहत 2 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी आयोजन स्थल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने मटकी फोड़ने वाले क्षेत्र में पूजा-अर्चना कर स्थल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रांचीवासियों में उत्साह है। इस वर्ष दो दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Read More : रांची राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बैंकों से मामलों के निपटारे की अपील

3 सितंबर को बाल गोपाल-बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता

3 सितंबर को चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता होगी। इसमें 0 से 5 वर्ष और 6 से 12 वर्ष के बच्चे बाल गोपाल और बाल राधा की पोशाक में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह निःशुल्क होगी। प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों को पंजीकरण के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। पंजीकरण 3 सितंबर को ही गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान स्थित दही हांडी आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी

4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ भजन संध्या और रासलीला भी होगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

भूमि पूजन में समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विनोद गोप, मनोज गुप्ता, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, वेद प्रकाश और मनोज कुमार समेत समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समिति ने रांचीवासियों से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.