दिशा सालियान की मौत की CBI जांच होगी, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का आदेश दिया है और पुलिस को सतीश सालियान

दिशा सालियान
दिशा सालियान-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का आदेश दिया है और पुलिस को सतीश सालियान की याचिका व बयान के आधार पर प्राथमिकता से प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया है। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके ठीक 6 दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

Read More : गुमला में पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंत, पत्नी गिरफ्तार

‘सच्चाई की जीत हुई’…

दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई, जिसके बाद मामले को दबाने का प्रयास किया गया। सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद अब सतीश सालियान के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर नए सिरे से सीबीआई जांच होगी। कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताते हुए सतीश सालियान ने कहा कि आखिरकार उन्हें न्याय मिला है और न्यायपालिका में उनका विश्वास बढ़ा है।

पुलिस की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम पर उठे सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा पूर्व में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और उसकी जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। अदालत ने पूछा कि 14वीं मंजिल से गिरने के बावजूद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास क्यों हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार दो के बजाय केवल एक डॉक्टर से पोस्टमॉर्टम क्यों कराया गया। इसके अलावा, कोर्ट ने घटनास्थल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, गवाहों के बयानों, पंचनामा और परिवार के संदेह जताने के बाद भी तुरंत एफआईआर न दर्ज कर केवल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) बनाने को लेकर नाराजगी जताई।

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े रहे हैं घटनाक्रम

उल्लेखनीय है कि 8 जून 2020 को दिशा की मौत के बाद 14 जून 2020 को 34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मिला था। हालांकि पूर्व में पुलिस जांच में दोनों मौतों को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन दोनों घटनाओं के बीच महज 6 दिन का अंतर होने के कारण यह मामला लगातार जनचर्चाओं और कानूनी लड़ाइयों के केंद्र में रहा। अब सीबीआई जांच के आदेश के बाद मामले में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *