युवा कांग्रेस ने शुरू की ‘मेरा शहर मेरा हक’ मुहिम, रांची पर फोकस

रांची : रांची में युवा कांग्रेस ने मंगलवार यानी 1 सितंबर को भारतीय युवा कांग्रेस की मुहिम ‘Better Cities-मेरा शहर मेरा हक’ की शुरुआत की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुहिम की लॉन्चिंग की गई। इसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रांची

कांग्रेस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में युवा कांग्रेस ने मंगलवार यानी 1 सितंबर को भारतीय युवा कांग्रेस की मुहिम ‘Better Cities-मेरा शहर मेरा हक’ की शुरुआत की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुहिम की लॉन्चिंग की गई। इसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रांची नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें लिखित रूप में निगम पदाधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। मुहिम के जरिए युवा कांग्रेस रांची नगर निगम में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई भी लड़ने की बात कही गई है।

Read More : 1 सितंबर से बदल गए 7 बड़े नियम, LPG से कार और हवाई सफर तक असर

रांची के वार्डों में लोगों से जुटाई जाएगी जानकारी

वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि रांची की हालत बिल्कुल जर्जर है। इसी को देखते हुए संगठन ने एक चेकलिस्ट तैयार की है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर शहर की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सुझाव और समस्याओं की जानकारी लेंगे। इस चेकलिस्ट में कचरा उठाव की स्थिति, सड़क और नाली की स्थिति, जलजमाव तथा स्वच्छ पेयजल की सुलभ व्यवस्था जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।

निगम पदाधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन

गौरव सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों से मिली समस्याओं को लिखित रूप में तैयार कर निगम पदाधिकारियों और आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं निकलता है तो युवा कांग्रेस आंदोलन भी करेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

मुहिम की लॉन्चिंग के दौरान आयोजित वार्ता में चेयरमैन सौरभ अग्रवाल और मद हुसैन भी शामिल थे। कार्यक्रम में रांची महानगर युवा कांग्रेस की ओर से ‘मेरा शहर मेरा हक’ मुहिम को आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *