मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, बिहार के इन नेताओं पर टिकी नजर

पटना : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। भाजपा के रणनीतिकारों के हवाले से कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर 2026 में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। यद्यपि इस

मोदी कैबिनेट

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। भाजपा के रणनीतिकारों के हवाले से कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर 2026 में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। यद्यपि इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, फिर भी बिहार के कोटे से शामिल मंत्रियों और नए दावेदारों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

Read More : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

उम्र और प्रदर्शन के आधार पर बदलाव की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित विस्तार में युवा नेतृत्व, कार्यप्रदर्शन और महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा सकती है। 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को तरजीह दिए जाने की चर्चा है। वर्तमान में बिहार से भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास) और हम (HAM) कोटे से 8 मंत्री शामिल हैं। इनमें गिरिराज सिंह (कपड़ा मंत्रालय), चिराग पासवान (खाद्य प्रसंस्करण), राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (पंचायती राज व पशुपालन), जीतन राम मांझी (MSME), नित्यानंद राय (गृह राज्य मंत्री), सतीश चंद्र दुबे (कोयला एवं खान राज्य मंत्री), रामनाथ ठाकुर (कृषि राज्य मंत्री) और राज भूषण चौधरी (जल शक्ति राज्य मंत्री) शामिल हैं।

भाजपा कोटे से विवेक ठाकुर और मनन मिश्रा की चर्चा

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की जगह राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। वहीं, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के स्थान पर राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल करने की अटकलें हैं। इसके अलावा जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी की जगह भी नया चेहरा लाए जाने की सुगबुगाहट है।

जेडीयू कोटे से संजय झा के नाम पर सस्पेंस

जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का नाम नए केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरा है। माना जा रहा है कि यदि जेडीयू को दो कैबिनेट पद मिलते हैं, तो ललन सिंह और संजय झा दोनों बने रहेंगे। लेकिन यदि पार्टी को एक ही पद मिलता है, तो ललन सिंह की जगह संजय झा को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान भी इस विषय पर बातचीत होने की चर्चा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *