झुमरीतिलैया में मंदिर निर्माण कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, मुनिश्री ने दिया आशीर्वाद

झुमरीतिलैया : जैन मंदिर के भव्य पंडाल परिसर में मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण और विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की

झुमरीतिलैया
मंदिर निर्माण कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।

अपनी भाषा में पढ़ें

झुमरीतिलैया : जैन मंदिर के भव्य पंडाल परिसर में मंदिर निर्माण कमेटी की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण और विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या में गुरुदेव मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के णमोकार चालीसा के बाद मंगल आशीर्वाद से हुई। उन्होंने कहा कि झुमरीतिलैया के युवाओं में काफी शक्ति है और वे जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे ऐतिहासिक बना देते हैं।

Read More : चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल के छह प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

मुनिश्री ने कार्यकर्ताओं को दिया मंगल आशीर्वाद

मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ने विरागोदय वर्षायोग कमेटी के सदस्यों, मंदिर निर्माण कमेटी और समाज के सभी पदाधिकारियों को मंगल आशीर्वाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा समारोह के तहत दिल्ली से आए सौरभ जैन नाट्य मंडली ने रात्रि में सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाट्य मंचन किया। समाज के सैकड़ों लोगों ने नाट्य प्रस्तुति की सराहना की। टीवी सीरियल में काम करने वाले कई कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

मंदिर निर्माण कमेटी ने जताया आभार

मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी और सुशील जैन छाबड़ा ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। मंदिर निर्माण के सहसंयोजक विवेक जैन सेठी, अभिषेक जैन गंगवाल और प्रवीण जैन पाटनी के अलावा शिलान्यास कार्यक्रम के संयोजक ललित जैन सेठी और मनीष जैन सेठी को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जुलूस व्यवस्था में अजय जैन सेठी, अरिहंत जैन झाझंरी, नमन जैन सेठी, ऋषभ जैन पहाड़िया, आकाश जैन गंगवाल, आयुष जैन गंगवाल, अतिबिर जैन ठोलिया, ऋषभ जैन काला, मिहिर जैन छाबड़ा, पियूष जैन कासलीवाल, सौरभ जैन सेठी, सिद्धू जैन सेठी, अक्षय जैन सेठी, अर्चित जैन सेठी, मयंक जैन गंगवाल और प्रतिक जैन पंड्या ने सहयोग किया।

विभिन्न विभागों के सहयोगियों का सम्मान

पूजन विभाग में आशीष जैन सेठी, सिद्धांत जैन सेठी, रितेश जैन छाबड़ा, अमित जैन सेठी, सौरभ जैन लुहाड़िया, ईशान जैन कासलीवाल, अनमोल जैन बड़जात्या, दिलीप जैन बाकलीवाल, राजीव जैन छाबड़ा, अक्षय जैन सेठी, सौरभ जैन पापड़ीवाल, आनंद जैन पांडिया, मनोज जैन और संजय जैन गंगवाल ने सहयोग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आशा जैन गंगवाल, अक्षय जैन गंगवाल, लोकेश जैन पटौदी, आरचि जैन छाबड़ा, तान्या जैन पांडया, आशिका जैन सेठी और चैताली जैन पांडया ने सहयोग दिया। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी मंगलम ग्रुप और मैत्री समूह ने संभाली। मीडिया व्यवस्था में मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार जैन अजमेरा समेत अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी और सुशील जैन छाबड़ा ने सभी सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.