सियालदह स्टेशन पर आग से मची अफरातफरी, 3 दमकल गाड़ियां पहुंचीं

कोलकाता : सेंट्रल कोलकाता के व्यस्ततम सियालदह रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह एक खाने-पीने के स्टॉल में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को

सियालदह
सियालदह स्टेशन पर लगी आग।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोलकाता : सेंट्रल कोलकाता के व्यस्ततम सियालदह रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह एक खाने-पीने के स्टॉल में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

सुबह 9:20 बजे मची अफरातफरी

प्रत्यक्षदर्शियों और दमकल अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे सियालदह स्टेशन परिसर स्थित एक फूड स्टॉल से अचानक घना धुआं निकलने लगा। उस समय दफ्तर और अपने काम पर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर मौजूद थी। देखते ही देखते धुआं पूरे स्टेशन परिसर में फैल गया, जिससे यात्री घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

दमकल विभाग की तत्परता से टला हादसा

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग की तीव्रता से ज्यादा यात्रियों में घबराहट देखने को मिली। जिस स्टॉल में आग लगी थी, उसके पास में कई अन्य दुकानें और स्टॉल मौजूद थे, जिनमें ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। अधिकारियों का पहला मकसद आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोकना था, जिसमें वे पूरी तरह कामयाब रहे।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के पास स्थित उस दुकान में अग्निशमन सुरक्षा के न्यूनतम इंतजाम भी नहीं थे और वहां पानी की उचित आपूर्ति की भी व्यवस्था नहीं थी। दमकल कर्मियों ने अपनी गाड़ियों के पानी से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित एक होटल और मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक होटल में लगी आग में नौ-नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *