झारखंड में मानसून फिर सक्रिय, रांची समेत 15 जिलों में अलर्ट

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल

मानसून

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।

Read More : अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर मारे गए

6 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने मौसम के गंभीर रुख को देखते हुए गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गिरिडीह और धनबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। भारी बारिश वाले जिलों में जलभराव की समस्या को लेकर भी प्रशासन सतर्क है।

5 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 1 और 2 सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में भारी से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 3 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने के संकेत हैं, हालांकि 4 और 5 सितंबर को भी रांची समेत विभिन्न जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। रांची में लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

बारिश का घाटा घटकर 8 फीसदी पर पहुंचा

मानसून की इस नई सक्रियता से राज्य में बारिश की कमी का आंकड़ा तेजी से सुधरा है। 1 जून से 30 अगस्त तक झारखंड में 729.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य बारिश (792.5 मिमी) से अब केवल 8 फीसदी ही कम है। पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 48 फीसदी, लातेहार में 23 फीसदी, सरायकेला-खरसावां में 9 फीसदी और रांची में 8 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वज्रपात से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न जाने तथा तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। उधर, बारिश के चलते शहरी इलाकों की हवा साफ हुई है। 30 अगस्त को जमशेदपुर का AQI 62 और धनबाद का 133 दर्ज किया गया था, जिसमें और सुधार की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *