रांची में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी तेज, हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

रांची : राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। रांची जिला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में 3 और 4 सितंबर 2026 को होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम

हेमंत सोरेन
प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। रांची जिला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में 3 और 4 सितंबर 2026 को होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाल गोपाल-बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजन को लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को कार्यक्रम के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

Read More : ममता बनर्जी पर केस दर्ज, टीएमसी छात्र परिषद कार्यक्रम में हंगामा

10 वर्षों से मिल रहा हेमंत सोरेन का समर्थन

समिति के अनुसार, पिछले करीब 10 वर्षों से आयोजित हो रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रमों में सीएम हेमंत सोरेन का स्नेह और समर्थन मिलता रहा है। समिति का कहना है कि CM की मौजूदगी से महिला और पुरुष गोविंदा दलों का उत्साह बढ़ता रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने CM को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने आयोजन की सराहना भी की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, डॉ. कुमार राजा, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किटू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, सचिव रोहित सिंह और सह-सचिव नरेंद्र सिंह शामिल थे।

3 सितंबर को बाल गोपाल-बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता

आयोजन के पहले दिन 3 सितंबर 2026 को बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता होगी। यह कार्यक्रम गीतांजली बैंक्वेट में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बच्चों के लिए दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

  • प्रथम वर्ग : 6 माह से 5 वर्ष तक
  • द्वितीय वर्ग : 6 वर्ष से 12 वर्ष तक

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को दोपहर 3 बजे से आयोजन स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कराना होगा।

4 सितंबर को मोरहाबादी में दही हांडी प्रतियोगिता

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में होने वाली दही हांडी प्रतियोगिता होगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों की गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। पुरुष वर्ग के लिए हांडी की ऊंचाई 20 फीट और महिला वर्ग के लिए 17 फीट रखी गई है। प्रत्येक टीम को प्रदर्शन के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा।

61 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि

दही हांडी प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता टीमों के लिए पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

  • प्रथम पुरस्कार : 61,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार : 41,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कार : 21,000 रुपये

विजेता टीमों को पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी भी दी जाएगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि नशापान कर प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी।

भजन संध्या और कृष्ण लीला पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

4 सितंबर की शाम दही हांडी प्रतियोगिता के साथ श्रीकृष्ण भजन संध्या का आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। शाम को 11 ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीकृष्ण की आरती संपन्न कराएंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मोरहाबादी मैदान को विशेष रूप से सजाया जाएगा। पूरे मैदान में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी और भगवान श्रीकृष्ण का भव्य झूलन भी सजाया जाएगा। समिति की तैयारियों के बीच रांचीवासियों की नजरें अब 3 और 4 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव पर हैं। खास तौर पर महिला और पुरुष गोविंदा दलों के बीच दही हांडी मुकाबला इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

हेमंत सोरेन
प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *