चतरा में मवेशियों से लदा पिकअप पलटा, 9 की मौत

चतरा : चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब चार बजे मवेशियों से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास हुआ। दुर्घटना में वाहन में लदी 9 गायों की मौत हो गई, जबकि 6

मवेशियों से लदा पिकअप
मवेशियों से लदा पिकअप पलटा

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब चार बजे मवेशियों से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास हुआ। दुर्घटना में वाहन में लदी 9 गायों की मौत हो गई, जबकि 6 गायें गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बताया गया कि पिकअप में मौजूद मवेशियों के पैर बंधे हुए थे। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटने और उसके नीचे दबने के साथ दम घुटने से कई मवेशियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे मृत और घायल मवेशियों को बाहर निकाला।

Read More : झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गाइडलाइन जारी

मवेशियों के पैर बांधकर ले जाने का आरोप

हादसे के बाद पिकअप की जांच में पशु तस्करी का मामला सामने आया। वाहन के अंदर मौजूद मवेशियों के पैर बंधे हुए थे और उन्हें ठूंसकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि मयूरहंड और आसपास के इलाकों में पशु तस्करों का बड़ा गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। रात के अंधेरे में कथित तौर पर मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मवेशियों को वाहन में देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। घटना ने इलाके में कथित रूप से लंबे समय से चल रही पशु तस्करी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने पिकअप वाहन किया जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल गायों के बेहतर इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। वहीं मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों की मदद से मृत और घायल गायों को वाहन से बाहर निकाला गया।

तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि पुलिस को इससे पहले क्षेत्र में इस तरह की पशु तस्करी की जानकारी नहीं थी। हादसे में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत और उन्हें वाहन में बांधकर ले जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अब वाहन के मालिक, चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को किस रास्ते से ले जाया जा रहा था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *