रांची-जमशेदपुर सड़क पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने 5 मजदूरों को कुचला

रांची : रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पुराना रामपुर के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सफाई का कार्य कर रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की

कंटेनर
रामपुर के पास सड़क हादसे का दृश्य

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पुराना रामपुर के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सफाई का कार्य कर रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के शिकार सभी मजदूर तमाड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Read More : लाल किला विस्फोट मामले में NIA चार्जशीट का कोर्ट ने लिया संज्ञान

सड़क किनारे बालू और झाड़ियां हटाने का काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग की ओर से रांची-जमशेदपुर सड़क के किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा था। सड़क किनारे काफी मात्रा में बालू और झाड़ियां जमा थीं। मजदूरों ने झाड़ियों की कटाई करने के बाद सड़क पर जमा बालू को हटाने का काम शुरू किया था। वे इस कचरे को ट्रैक्टर में लादकर दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

तेज रफ्तार कंटेनर ने मचाया तांडव

इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर (संख्या JH04-7B0623) ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और मजदूरों की तरफ चला गया। जब तक मजदूर संभल पाते, कंटेनर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित कंटेनर भी सड़क किनारे पलट गया।

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पूर्व मुखिया महादेव मुंडा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कंटेनर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *