CBI ने रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के गिरफ्तार तीनों लेखा अधिकारियों को लिया रिमांड पर

रांची। CBI ने रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के गिरफ्तार तीनों लेखा अधिकारियों को शुक्रवार की शाम तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे CBI पूछताछ की जा रही है। CBI ने गुरुवार को तीनों को 48,400 रुपये रिश्वत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची।  CBI ने रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय के गिरफ्तार तीनों लेखा अधिकारियों को शुक्रवार की शाम तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे CBI पूछताछ की जा रही है। CBI ने गुरुवार को तीनों को 48,400 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लेखा अधिकारियों में सीनियर अकाउंट अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट अधिकारी सुनील कुमार व सहायक अकाउंट अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल थे।
तलाशी में 10-12 लाख रुपये नकदी समेत कई सबूत जब्त
आरोपियों के ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान करीब 10-12 लाख रुपये नकदी की भी जब्ती की गई थी। कई अहम सबूत जब्त किए गए थे। इनमें डिजिटल डिवाइस, अचल संपत्ति खरीदने से जुड़े दस्तावेज, निवेश, गहने और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े कागजात शामिल हैं।
रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्था है, जो NIA, CISF व NCB का अकाउंट्स देखती है। अब रिमांड पर तीनों ही आरोपितों से CBI उनके सहयोगियों व संरक्षकों आदि के बारे में जानकारी जुटाएगी। CISF के हवलदार रविकांत त्रिपाठी के बयान पर CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में 26 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *