रांची के बड़ा तालाब में मिला 18 साल के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी रांची के बड़ा तालाब में डूबने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी रांची के इमामबाड़ा चौक निवासी मोहम्मद अरफात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में मछली पकड़ने का

युवक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बड़ा तालाब में डूबने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी रांची के इमामबाड़ा चौक निवासी मोहम्मद अरफात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में मछली पकड़ने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान ही वह पानी में डूब गया।

मछली पकड़ने के दौरान डूबने की आशंका

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अरफात बड़ा तालाब में मछली पकड़ने का काम करता था। आशंका है कि इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास छानबीन की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *