प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर का हिस्सा ढहा, मचा हड़कंप

प्रयागराज : प्रयागराज स्थित स्वामी नारायण मंदिर का एक हिस्सा बीती रात अचानक ढह गया। रात करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच हुए इस हादसे में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग

स्वामी नारायण मंदिर
स्वामी नारायण मंदिर का हिस्सा ढहने के बाद का दृश्य

अपनी भाषा में पढ़ें

प्रयागराज : प्रयागराज स्थित स्वामी नारायण मंदिर का एक हिस्सा बीती रात अचानक ढह गया। रात करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच हुए इस हादसे में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बाल-बाल बच गए। तेज आवाज के साथ मंदिर की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा तो आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने मंदिर का एक हिस्सा ढहा हुआ देखा। हादसे के कारणों की तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Read More : नेपाल बाढ़ में 600 से ज्यादा मौतें, 2400 से अधिक लोग लापता

तेज आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग

स्थानीय महिला गीता ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि उनका घर मंदिर के बगल में ही है। अचानक तेज आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोग बाहर निकलकर देखने पहुंचे। गीता के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर मंदिर का हिस्सा गिरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह किस वजह से गिरा, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, मंदिर के बगल में एक मकान का निर्माण चल रहा था और संभव है कि इसकी वजह से यह हिस्सा गिरा हो।

भूकंप के झटके जैसा लगा : स्थानीय निवासी

स्थानीय निवासी मोईन अली ने आईएएनएस को बताया कि घटना के समय ऐसा लगा जैसे भूकंप का झटका आया हो। इसके बाद तेज आवाज सुनाई दी और लोग बाहर निकलकर देखने पहुंचे। मोईन अली के मुताबिक, मौके पर धुआं उठता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो मंदिर का एक हिस्सा गिरा हुआ था। उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई।

बगल में गड्ढा खोदे जाने की बात

मोईन अली ने बताया कि यह स्वामी नारायण मंदिर है और इसी परिसर में तीन मंजिला मकान बना हुआ था। उन्होंने दावा किया कि मंदिर के बगल में गड्ढा खोदा गया था और इसी वजह से मंदिर का हिस्सा गिरा। उन्होंने कहा कि वे लोग मंदिर के बगल में ही रहते हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी डर का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *