बाबा मंदिर के दानपात्रों से मिले 13.56 लाख रुपये, विदेशी मुद्राएं भी हुईं प्राप्त

देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी 13.56 लाख रुपये को मंदिर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त 2026 को मंदिर प्रांगण में स्थित कुल 18

विदेशी मुद्राएं
विदेशी मुद्राएं

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी 13.56 लाख रुपये को मंदिर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त 2026 को मंदिर प्रांगण में स्थित कुल 18 दानपात्रों को खोला गया. दानपात्रों से निकली राशि को सुरक्षित रूप से गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन ले जाया गया.

13.56 लाख रुपये और विदेशी मुद्रा प्राप्त
गिनती पूरी होने के बाद दान स्वरूप 13 लाख 56 हजार 810 रुपये मूल्य के भारतीय नोट प्राप्त हुए. इसके साथ ही दानपात्रों से विदेशी मुद्राएं भी निकलीं, जिनमें 4,090 नेपाली रुपये, 10 भूटानी मुद्रा और 50 ऑस्ट्रेलियन डॉलर शामिल हैं. यह पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन और दंडाधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराई गई.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.