हजारीबाग में अवैध कोयले पर CISF का बड़ा प्रहार, 113.32 टन कोयला जब्त

हजारीबाग: अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हजारीबाग जिले में बड़ी कार्रवाई की है। CISF की NTPC-CMP हजारीबाग इकाई ने बड़कागांव प्रखंड के ग्राम चपरी स्थित एक संदिग्ध अवैध कोयला भंडारण स्थल पर छापेमारी कर 113.32 टन

CISF

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हजारीबाग जिले में बड़ी कार्रवाई की है। CISF की NTPC-CMP हजारीबाग इकाई ने बड़कागांव प्रखंड के ग्राम चपरी स्थित एक संदिग्ध अवैध कोयला भंडारण स्थल पर छापेमारी कर 113.32 टन अवैध कोयला जब्त किया है।

50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में पहुंची CISF टीम

विश्वसनीय सूचना के आधार पर CISF की टीम ने अपनी इकाई से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर और दुर्गम वन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। बड़कागांव के ग्राम चपरी क्षेत्र में संदिग्ध कोयला भंडारण स्थल की सघन तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में कोयला अवैध रूप से भंडारित पाया गया। अभियान की गंभीरता को देखते हुए CISF ने पर्याप्त संख्या में बल सदस्यों को तैनात कर पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

5 हाईवा से NTPC कांटा घर पहुंचाया गया कोयला

बरामद कोयले को मौके से 5 हाईवा वाहनों के माध्यम से NTPC के कांटा घर तक पहुंचाया गया। वहां विधिवत वजन कराने पर कुल 113.32 टन कोयला पाया गया।इसके बाद जब्त कोयले को स्टॉकर-रीक्लेमर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से डंप कर संरक्षित कर दिया गया।

वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के नेतृत्व में चला अभियान

यह विशेष कार्रवाई वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान उप कमांडेंट सुरेश जी और सहायक कमांडेंट संजीव कुमार मीणा भी मौजूद रहे।CISF की टीम ने दुर्गम और वन क्षेत्र में लंबे समय तक तलाशी अभियान चलाकर कथित अवैध कोयला भंडारण स्थल का पता लगाया और बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया।

अवैध कोयला कारोबारियों पर CISF की कड़ी नजर

इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण और तस्करी में शामिल तत्वों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। खासकर सुदूर और वन क्षेत्रों में संचालित ऐसे कथित अवैध भंडारण केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।CISF अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय संपत्ति और कोयला संसाधनों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा से समझौता नहीं

CISF ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। CISF की NTPC-CMP हजारीबाग इकाई ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने तथा सरकारी एवं राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

also read:पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के वित्त मंत्री को लिखे पत्र पर पलटवार, खनन कंपनियों की चिंता छोड़ झारखंड के हितों की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.