साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी, रोटरी क्लब सत्र में दिए टिप्स

रांची : डिजिटल तकनीक के इस दौर में साइबर अपराध के बढ़ते खतरों को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ रांची को आयोजित फेलोशिप मीटिंग में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। “थिंक बिफोर यू क्लिक” विषय पर आधारित इस सत्र में उपस्थित सदस्यों

साइबर अपराध

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डिजिटल तकनीक के इस दौर में साइबर अपराध के बढ़ते खतरों को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ रांची को आयोजित फेलोशिप मीटिंग में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। “थिंक बिफोर यू क्लिक” विषय पर आधारित इस सत्र में उपस्थित सदस्यों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल पहचान की रक्षा करने के आसान और प्रभावी उपाय बताए गए।

क्लिक करने से पहले जांचना और पुष्टि करना जरूरी

सत्र को संबोधित करते हुए 366पीआई कंसल्टिंग और फ्लो कार्ड के सीईओ अमितेश आनंद ने बढ़ते साइबर फ्रॉड, डिजिटल पहचान की चोरी, पेमेंट व पासवर्ड फ्रॉड और साइबर अरेस्ट जैसे मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, निजी जानकारी साझा करने या ऑनलाइन लेनदेन करने से पहले उसकी पूरी पुष्टि कर लेनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा का मूल मंत्र देते हुए कहा—”क्लिक करने से पहले रुकें, विश्वास करने से पहले जांचें और साझा करने से पहले सुरक्षित करें।”

सतर्कता ही साइबर अपराध से सुरक्षा का एकमात्र उपाय

क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में साइबर सुरक्षा हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हो गई है, क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण राजगढ़िया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर जोगेश गंभीर, सचिव शालिनी सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.