FJCCI चुनाव को लेकर Team P21 की घोषणा, 21 सदस्यों की टीम तैयार

रांची : FJCCI चुनाव को लेकर रांची के होटल पर्ल, कडरू में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में Team P21 के नाम और सदस्यों का औपचारिक ऐलान किया गया। टीम में कुल 21 सदस्य शामिल हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि P21 किसी

FJCCI
FJCCI

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : FJCCI चुनाव को लेकर रांची के होटल पर्ल, कडरू में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में Team P21 के नाम और सदस्यों का औपचारिक ऐलान किया गया। टीम में कुल 21 सदस्य शामिल हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि P21 किसी व्यक्ति या पद की राजनीति तक सीमित नहीं है। टीम का उद्देश्य व्यापारी हितों को प्राथमिकता देना, मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना, पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करना है।

Read More : आंध्र प्रदेश के 7 लापता मछुआरों की 25 दिन बाद हुई घर वापसी

व्यापारी हित के मुद्दों पर रहेगा फोकस

Team P21 ने आगामी दिनों में शहर के अलग-अलग बाजारों और व्यापारिक वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझकर उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही गई। टीम के प्रमुख मुद्दों में व्यापारी सुरक्षा, बेहतर व्यापारिक वातावरण, सरकारी नीतियां, स्थानीय समस्याएं और व्यापारियों की प्रतिष्ठा शामिल हैं।

Team P21 में ये सदस्य शामिल

Team P21 में अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अनिश सिंह, अरूप नंदी, दीपक ओझा, देओनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मो. सलीम, पंकज पियोष, पवन कुमार गुप्ता, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, साजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र सुमन, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल और सूरज सेठ शामिल हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि “P21 का उद्देश्य केवल 21 नामों की टीम बनाना नहीं, बल्कि 21 मजबूत आवाज़ों के माध्यम से हर व्यापारी की आवाज़ को चैंबर तक पहुंचाना है।” Team P21 ने व्यापारी हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया।

Team P21
Team P21
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *