रांची : रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए रांची के होटवार जेल के बाहर शुक्रवार को बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर और आसपास के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं हाथों में राखी लेकर जेल पहुंचीं। बहनों के हाथों में राखी और आंखों में जेल में बंद भाइयों से मिलने की आस साफ नजर आई। सुबह से ही होटवार जेल के बाहर बहनों की भीड़ बढ़ती गई।
Read More : रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प
भाइयों से मिलने के लिए पहुंचीं बहनें
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए जेल पहुंची हैं। कई बहनें अपने साथ राखी और भाई के लिए जरूरी सामान लेकर पहुंचीं। जेल के बाहर बहनों की कतार और भीड़ के बीच रक्षाबंधन को लेकर भावनात्मक माहौल देखने को मिला। बहनों को अपने भाइयों से मुलाकात और राखी बांधने का इंतजार है।
जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
होटवार जेल में बंद कैदियों से रक्षाबंधन के मौके पर उनकी बहनों की मुलाकात को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। बहनों की भीड़ को देखते हुए मुलाकात की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। रक्षाबंधन के इस मौके पर जेल के बाहर भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली।




