अपराधियों का तांडव: निर्माण साइट पर तीन राउंड फायरिंग, वाहनों में लगाई आग, गार्ड को लगी गोली

रांची। लोहरदगा जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। महुवाटोली स्थित बाईपास सड़क निर्माण कार्य में जुटी वीकेएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद अपराधियों

लोहरदगा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। लोहरदगा जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। महुवाटोली स्थित बाईपास सड़क निर्माण कार्य में जुटी वीकेएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने करीब तीन राउंड गोलीबारी की।
इसके बाद अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े वाहनों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गोलीबारी में साइट की सुरक्षा में तैनात गार्ड शशिभूषण लकड़ा के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो हथियारबंद अपराधी महुवाटोली स्थित निर्माण साइट पर पहुंचे। साइट पर पहुंचते ही अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने फायरिंग की, जिसमें सुरक्षा गार्ड शशिभूषण लकड़ा को गोली लग गई। अचानक हुई गोलीबारी से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *