जामताड़ा में DSP प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत, जांच शुरू

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के झिलुआ स्थित आईआरबी-1 (इंडियन रिजर्व बटालियन) में तैनात 55 वर्षीय DSP प्रमोद कुमार सिंह की बीती देर रात अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह किचन में काम करने के दौरान अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए।

DSP प्रमोद कुमार सिंह
DSP प्रमोद कुमार सिंह (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के झिलुआ स्थित आईआरबी-1 (इंडियन रिजर्व बटालियन) में तैनात 55 वर्षीय DSP प्रमोद कुमार सिंह की बीती देर रात अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह किचन में काम करने के दौरान अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल जामताड़ा सदर ब्लॉक स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सबसे पहले उनके रसोईया साधु सामड़ को हुई। उन्होंने प्रमोद कुमार सिंह को किचन में गिरा देखा और तत्काल अन्य अधिकारियों को सूचना दी। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Read More : प्रिंस खान के पाकिस्तान नेटवर्क पर NIA की नजर, धनबाद में जांच शुरू

1994 बैच के पुलिस अधिकारी थे प्रमोद सिंह

प्रमोद कुमार सिंह 1994 बैच के पुलिस अधिकारी थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी पोस्टिंग आईआरबी-1 में हुई थी। वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे, जबकि वर्तमान में उनका परिवार रांची में रहता है। पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

श्रावणी मेला ड्यूटी में देवघर में थे तैनात

मिली जानकारी के अनुसार DSP प्रमोद कुमार सिंह इन दिनों श्रावणी मेला ड्यूटी के तहत देवघर में तैनात थे। यह ड्यूटी धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत थी और वह प्रतिदिन देवघर से आवागमन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थानेदार समेत जिले के वरीय अधिकारी पारस अस्पताल पहुंचे। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे

प्रमोद कुमार सिंह के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटों के नाम प्रिंस और सोनू हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके दोनों बेटे, भाई और दामाद जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों की भीड़ जुट गई। DSP की अचानक मौत से पुलिस संगठन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के शाखा पदाधिकारियों में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *