रांची: साईंनाथ यूनिवर्सिटी में एनसीसी द्वारा आयोजित रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ सम्मिलित हुए lइस उत्सव में रांची के विभिन्न संस्थानों के 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रक्षा बंधन हमारी भारतीय परंपरा का वह पावन उत्सव है, जिसने केवल भाई-बहन के रिश्ते को ही नहीं, बल्कि समाज के हर रिश्ते को प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हमें राष्ट्रीय एकता के सूत्र में भी बांधे रखती हैं।
इस अवसर पर मेजर जनरल रविंद्र सिंह, साईंनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एस. पी. अग्रवाल, ब्रिगेडियर विवेक सिंह ठाकुर एवं कर्नल रोहित टंडन प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



