रक्षाबंधन पर छात्राओं ने भाइयों से लिया बहनों के सम्मान का संकल्प

रांची : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रांची शहर और जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में छात्राओं ने अपने छात्र भाइयों से बहनों के सम्मान, सुरक्षा और नशामुक्त समाज का संकल्प लिया। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों से प्रेरित

रक्षाबंधन
रक्षाबंधन पर छात्राओं का सम्मान संकल्प।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रांची शहर और जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में छात्राओं ने अपने छात्र भाइयों से बहनों के सम्मान, सुरक्षा और नशामुक्त समाज का संकल्प लिया। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों से प्रेरित इस अभियान के तहत छात्राओं ने रक्षा सूत्र संकल्प पत्र के माध्यम से भाइयों से वचन लिया। संकल्प पत्र में छात्राओं ने कहा कि भाई जिस तरह बहनों की रक्षा करते हैं, उसी तरह समाज की प्रत्येक बहन में उनका स्वरूप देखते हुए सभी का सम्मान करें और उनकी रक्षा के लिए तत्पर रहें। साथ ही अश्लीलता का विरोध करने, समाज में शुद्ध वातावरण बनाए रखने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की अपील की गई।

Read More : रांची नगर निगम परिषद की बैठक संपन्न, महापौर की अध्यक्षता में जनसमस्याओं पर मंथन

रांची में बांटे गए 20 हजार संकल्प पत्र

रांची जिले में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संचालक दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान और मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ इकाई भोपाल द्वारा रक्षाबंधन संकल्प पत्र तैयार कराए गए हैं। करीब 10 लाख पत्रक प्रिंट कर विभिन्न राज्यों में भेजे गए हैं, जिनमें से लगभग 20 हजार पत्रक रांची जिले के लिए उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि रांची के सभी प्रखंडों के विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने इस पहल को पसंद किया। अधिक मांग को देखते हुए अगले वर्ष रांची जिले के लिए करीब एक लाख संकल्प पत्र प्रिंट कराने की योजना बनाई जाएगी।

150 से अधिक स्कूलों में हुआ वितरण

रक्षाबंधन के ये 20 हजार संकल्प पत्र रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों के अधिकतर विद्यालयों में कक्षा 5 से 12वीं तक की छात्राओं के बीच निशुल्क वितरित किए गए। जेवीएम श्यामली में प्राचार्य के निर्देश पर छात्राओं के बीच वितरण के लिए 1,000 पत्रक उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा रांची जिले के करीब 150 से अधिक विद्यालयों में संकल्प पत्र वितरित किए गए। नगड़ी, इटकी, बेड़ो समेत कई प्रखंडों के विद्यालयों में भी इस पहल को लेकर छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए समाज में बहनों के सम्मान, नशामुक्ति, सदाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *