कोलकाता से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रांची / गिरिडीह : कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र में एक बड़े ठेकेदार के घर से चोरी किए गए लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। मामले में कोलकाता पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के

कोलकाता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची / गिरिडीह :  कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र में एक बड़े ठेकेदार के घर से चोरी किए गए लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। मामले में कोलकाता पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी घुपन पासवान, पिता बंसी पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित उसके ससुराल में छापेमारी कर पुलिस ने कथित रूप से चोरी के आभूषण बरामद किए

also read : खेल सिर्फ मेडल जीतने का जरिया नहीं, बेहतर नागरिक बनाता है : PM मोदी

जानकारी के अनुसार, घुपन पासवान कोलकाता में एक बड़े ठेकेदार के घर में काम करता था। वह वहां कोठीबारी के साथ खाना बनाने का काम भी करता था। इसी दौरान उस पर ठेकेदार के घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगा।

also read :रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, 4 ठेला-गुमटी जब्त

आरोप है कि चोरी के बाद घुपन आभूषणों को अपने साथ गिरिडीह ले आया और पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित अपनी ससुराल में छिपाकर रख दिया। बताया जाता है कि आरोपी की सास का नाम देवकी देवी है।

also read: जेसीआई रांची ने ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

चोरी की घटना सामने आने के बाद ठेकेदार ने कोलकाता पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर बेनियापुकुर थाना, कोलकाता में कांड संख्या 280/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

also read : नेपाल बाढ़ : 270 मौतें और 1000 से ज्यादा लापता, विदेश मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी घुपन पासवान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कथित तौर पर चोरी के आभूषणों को गिरिडीह स्थित ससुराल में छिपाए जाने की जानकारी सामने आई।
also read : राजस्थान का लोहार्गल धाम, जहां सूरजकुंड में गल गए थे पांडवों के शस्त्र… जानें पौराणिक इतिहास
इसके बाद कोलकाता पुलिस की टीम गिरिडीह पहुंची और पचम्बा थाना पुलिस के सहयोग से कमरसाली स्थित आरोपी के ससुराल में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की कीमत 55 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई पूरी करने के बाद कोलकाता पुलिस आरोपी और बरामद आभूषणों को अपने साथ कोलकाता ले गई।
also read : डॉक्टर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
हालांकि, बरामद सोने की वास्तविक मात्रा, वजन और सटीक कीमत की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल पुलिस की ओर से नहीं की गई है। अंतिम आंकड़े पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

also read : RIMS के MBBS रिजर्व कैटेगरी दाखिले पर सख्ती, पहले होगी जाति प्रमाणपत्र की जांच, फिर एडमिशन
मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। साथ ही, चोरी के आभूषणों को गिरिडीह लाने और उन्हें ससुराल में छिपाने में किसी अन्य व्यक्ति ने मदद की थी या नहीं। इसकी जांच की जा रही  है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *