इस अभियान के दौरान अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की सहायता से पूरे रेलखंड की लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके और रेलवे परिचालन को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को समय रहते विफल किया जा सके।
सोमवार को जारी बयान में रेलवे प्रशासन ने बताया है कि विशेष सुरक्षा अभियान का उद्देश्य रेलवे की संपत्तियों, यात्रियों की सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना की हर स्तर पर रक्षा सुनिश्चित करना है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया गया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं तथा यात्रियों की सुरक्षित, संरक्षित और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। यह अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



