आदित्यपुर में युवती की संदिग्ध मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सतबोहनी स्थित साई कृष्णा हेवन सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार को 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त सतबोहनी क्षेत्र निवासी खुशबू कुमारी

आदित्यपुर
मामले की जांच में जुटी पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सतबोहनी स्थित साई कृष्णा हेवन सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार को 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त सतबोहनी क्षेत्र निवासी खुशबू कुमारी के तौर पर की गई है।

Read More : रक्षाबंधन 2026 : राखी बांधते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, जानें शुभ मुहूर्त

फ्लैट नंबर 515 में मिलने पहुंची थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार खुशबू गुरुवार को साई कृष्णा हेवन सिटी अपार्टमेंट पहुंची थी। मेन एंट्री गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से उसने फ्लैट नंबर 515 में रहने वाले अपने किसी परिचित से मिलने जाने की बात कही थी, जिसके बाद उसे अंदर जाने दिया गया। हालांकि, अंदर जाने के कुछ ही देर बाद उसके अपार्टमेंट परिसर में नीचे गिरने की सूचना मिली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खुशबू फ्लैट नंबर 515 में किससे मिलने गई थी और घटना से ठीक पहले वहां क्या हुआ था। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस अपार्टमेंट में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है और फ्लैट में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *