JPSC-JSSC छात्रों पर FIR को लेकर बाबूलाल मरांडी ने किया बड़ा ऐलान

रांची : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के मामले में FIR दर्ज छात्रों को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया

बाबूलाल मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के मामले में FIR दर्ज छात्रों को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X के जरिए कहा कि जिन बच्चों और छात्रों पर FIR दर्ज हुई है, वे अपनी FIR और केस से जुड़ी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर के साथ ईमेल के माध्यम से भेजें। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ऐसे सभी छात्रों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराएगी। साथ ही उन्हें हर स्तर पर आवश्यक कानूनी और अन्य सहायता भी दी जाएगी।

Read More : डोरंडा डिवीजन में बड़ी छापेमारी, अनवर अंसारी के घर बिजली उपकरण

छात्रों से पूरी जानकारी भेजने की अपील

बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से कहा कि वे अपने खिलाफ दर्ज FIR और केस से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके साथ अपना पूरा विवरण और मोबाइल नंबर भी ईमेल के माध्यम से भेजने को कहा गया है। इसके लिए उन्होंने yourbabulal@gmail.com ईमेल आईडी साझा की है। अपने संदेश में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड के गरीब, दलित और आदिवासी छात्रों की आवाज दबाने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों पर मुकदमे लादकर उनकी आवाज दबाने वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *