डीएवी स्पोर्ट्स 2026 : रांची में जुटेंगे 200 से अधिक टेबल टेनिस खिलाड़ी

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल के तत्वावधान में डीएवी स्पोर्ट्स–2026 (स्टेट लेवल) टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 25 और 26 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल सुबह 9 बजे होगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के

डीएवी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल के तत्वावधान में डीएवी स्पोर्ट्स–2026 (स्टेट लेवल) टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 25 और 26 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल सुबह 9 बजे होगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

हर्ष नाथ मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल, दरभंगा हाउस, रांची के निदेशक (एचआर) हर्ष नाथ मिश्रा होंगे। वहीं सीसीएल के चेयरमैन, एलएमसी-सह-जीएम (वेलफेयर) संजय कुमार ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर एम.के. सिन्हा, एआरओ, झारखंड जोन-बी, तापस घोष, मैनेजर, एलएमसी, किरण यादव, क्लस्टर इंचार्ज, क्लस्टर-IX तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार झा सहित विद्यालय परिवार और खेलप्रेमी उपस्थित रहेंगे।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल अहम

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। डीएवी पब्लिक स्कूल गाँधीनगर का पूरा विद्यालय परिवार इस खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्साहित है। विद्यालय की ओर से प्रतिभागी खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *