रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के तत्वावधान में परिसदन रांची में सकल जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक मेंं राज्य के कई जिलों के पदाधिकारियाें और सदस्यों ने हिस्सा लिया। जहां सदस्यों ने समाज की समस्याओं को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्याेति सिंह मथारू के सामने रखी और उनके निदान की मांग की। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेंंटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपिस्थत थे।
इस मौके पर जैन राजनैतिक चेतना मंच के बैनर तले झारखंड के जैन समाज की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन आयोग के उपाध्यक्ष ज्याेति सिंह मथारु को सौंपा गया। इस मौके पर रांची श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप बकलीवाल, श्वेताम्बर समाज से सुभाष बोथरा, सराक जैन, अमित मांझी जैन, सृष्टि धर मांझी जैन, हेमंत मांझी जैन, हरीश दोषी, सुमित पाटनी, धर्मेन्द्र जैन, अजय गंगवाल, रामगढ जैन सामज के राजेंद्र जैन, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, कतरास, सहित सकल जैन समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
ये हैं पांच सुत्री मांगें
-सराक जैन समाज को सरकार द्वारा आरक्षण एवं सरकारी सुविधाएं प्राप्त हों।
– अल्पसंख्यक की सारी सुविधा – छात्रवृत्ति, शिक्षा, रोजगार – जैन समाज को भी बराबर मिले।
– देवलटांड़ के प्राचीन जैन मंदिर को मुख्य सड़क से जोड़ा जाए।
– श्री सम्मेद शिखर जी पारसनाथ तीर्थ की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
– पैदल विहार करने वाले मुनि महाराज, साधु-साध्वियों के लिए संत निवास की व्यवस्था की जाए।
also read :बासुकीनाथ धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा ‘हर-हर महादेव’




