U-15 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप, थाइलैंड 2026 भारतीय टीम के प्रशिक्षक बबलू कुमार ने पोडियम पे ग्रहण की विजेता टीम ट्रॉफी

पटाया, थाइलैंड | झारखंड, रांची के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक एवं भारतीय अंडर-15 ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम के प्रशिक्षक श्री बबलू कुमार ने U-15 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय टीम के तीसरे स्थान की ट्रॉफी रिसीव कि। 27 से 29 जून 2026 तक पटाया, थाइलैंड में

पटाया, थाइलैंड | झारखंड, रांची के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक एवं भारतीय अंडर-15 ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम के प्रशिक्षक श्री बबलू कुमार ने U-15 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय टीम के तीसरे स्थान की ट्रॉफी रिसीव कि।
27 से 29 जून 2026 तक पटाया, थाइलैंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने कुल 150 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उज्बेकिस्तान 171 अंकों के साथ प्रथम तथा कजाकिस्तान 167 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
विजेता समारोह में बबलू कुमार ने भारतीय टीम की ओर से ट्रॉफी ग्रहण की। झारखंड के लिए यह गौरव का क्षण है

झारखंड कुश्ती संघ ने दी बधाई
बबलू कुमार को भारतीय कुश्ती टीम की U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप, टीम के जीत एवं ट्रॉफी ग्रहण कर इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), खेल निदेशक छवि रंजन, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, देवघर कुश्ती सचिव संजीव कुमार झा, राजीव रंजन सहित सभी जिला कुश्ती संघों के अध्यक्ष/सचिवों व पूरे झारखंड कुश्ती परिवार ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.