रांची : लायंस क्लब रांची ग्लोबल का चतुर्थ स्थापना रामाडा बाय विंधम, बरियातू, रांची में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन समारोह संचालक लायन पूनम आनंद ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार, स्थापना अधिकारी एवं पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन कमल जैन, दीक्षा अधिकारी एवं प्रथम उप जिला गवर्नर एमजेएफ लायन कंचन साहू तथा विशिष्ट अतिथि एवं द्वितीय उप जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन सुजीत कुमार उपस्थित रहे। पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन माधव लखोटिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
समारोह के दौरान लायन अरुण कुमार भारतीया ने अध्यक्ष, लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने सचिव और लायन मोनिका गोयनका ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं लायन अल्तमाश आलम और लायन संतोष अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा लायन आलोक सिंह को संयुक्त सचिव तथा लायन सुमित अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया।
सेवा कार्यों को विस्तार देने पर जोर
तत्काल पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि क्लब ने सेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और नई टीम इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। चार्टर अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से हुई थी। नई टीम इस परंपरा को और मजबूत करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अरुण कुमार भारतीया ने सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। सचिव लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने बेहतर समन्वय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया। वहीं कोषाध्यक्ष लायन मोनिका गोयनका ने पारदर्शी और जिम्मेदार वित्तीय व्यवस्था का आश्वासन दिया।
लायंस क्लब और झारखंड चेंबर के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी लायन धर्मेंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन राकेश चौधरी और लायंस क्लब रांची ग्लोबल के प्रशासक लायन प्रमोद श्रीवास्तव की भी उपस्थिति रही। क्लब की ओर से लायन शाहीन कौसर, लायन राजीव चौधरी, लायन तनुश्री पात्रा, लायन रविंदर सिंह, लायन तलविंदर कौर और लायन कुणाल जालान मौजूद रहे। वहीं झारखंड चेंबर की ओर से परेश गट्टानी, विकास विजयवर्गीय, तुलसी पटेल, रोहित अग्रवाल और नवजोत अलंग ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह में रांची के विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।



