भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत 
राजधानी रांची में किया गया अभिनंदन 
रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) निवासी  श्रमिक नेता शिव शंकर मुंडा को श्रमिकों के कल्याणार्थ सेवा कार्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु राष्ट्रीय निर्माण व श्रमिक सेवा सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में स्व.राजीव गांधी की जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक की आठवीं अर्धवार्षिक सर्वसाधारण सभा में प्रदान किया गया।
 रविवार  को श्री मुंडा के राजधानी रांची आगमन पर इंटक से जुड़े नेताओं- कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित एक सादे समारोह में उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए  मुंडा ने कहा कि मजदूर हित के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। उनका प्रयास होगा कि मजदूरों को एक मंच पर लाकर उनके हितों के संरक्षण के लिए काम किया जाय। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में  मुंडा ने कहा कि झारखंड में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त नियोजकों को भी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाएं मजदूरों को दिलाने के लिए  प्रयासरत रहेंगे।
 उन्होंने कहा कि झारखंड के मजदूरों की माली हालत काफी खराब है। विशेषकर औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों को एकजुट कर मजदूर हित में समर्पित रहना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया व उनकी अनुषांगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हित में बने कानूनों का अनुपालन  सुनिश्चित कराने के लिए सरकारी व गैर -सरकारी नियोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यरत रहेंगे।
 इ
स अवसर पर राजेश सामंत, उमाशंकर परिहार, कृति दास महतो, प्रशांत वर्मा, अंकित कुमार शर्मा, सुमन कुमार, अजय कुमार, रवि तिर्की, सत्येंद्र कुमार, विमल बारला, मनीष कुमार, ऋषि राज, मोहन कुमार, संजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।