रांची: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने रांची में अपने 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। नया शोरूम आरएस टावर, सर्कुलर रोड, लालपुर में स्थित है। शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स महेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कमल घई, अतुल मोदी और विवेक मुरारका ने संयुक्त रूप से किया।
यह लॉन्च किसना के रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर भी पेश किए हैं।
डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर खास उद्घाटन ऑफर
कंपनी के अनुसार, ग्राहक डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा पुराने सोने को एक्सचेंज कर डायमंड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को 105 प्रतिशत वैल्यू मिलने की बात कही गई है।
‘हर घर किसना’ के लक्ष्य के साथ विस्तार
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि रांची किसना के लिए एक संभावनाशील बाजार है। उन्होंने कहा कि रांची में शोरूम की शुरुआत क्षेत्र की विकास क्षमता में कंपनी के भरोसे को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के साथ मजबूत रिटेल नेटवर्क तैयार करना है। नए बाजारों में विस्तार के साथ किसना का लक्ष्य ‘हर घर किसना’ है, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय परिवारों तक डायमंड ज्वेलरी की पहुंच बनाई जा सके।
त्योहारों से पहले ग्राहकों को मिलेगा नया शॉपिंग विकल्प
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि रांची में शोरूम का उद्घाटन रक्षाबंधन और आगामी त्योहारी सीजन से पहले हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, आकर्षक ऑफर और गिफ्टिंग विकल्पों के साथ लग्जरी शोरूम अनुभव देने के लिए उत्साहित है।
वहीं, एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स महेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कमल घई, अतुल मोदी और विवेक मुरारका ने किसना के साथ साझेदारी को गर्व का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि ब्रांड की मजबूत विरासत, विश्वसनीय प्रतिष्ठा और देशभर में बढ़ती मौजूदगी इसे खास पहचान देती है।
उन्होंने कहा कि रांची के ग्राहकों के लिए किसना की डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। साथ ही रांची के प्रमुख ज्वेलरी स्टोर्स में किसना को स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
शोरूम लॉन्च के साथ सामाजिक पहल
किसना ने शोरूम लॉन्च के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई गतिविधियों का भी आयोजन किया। जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान चलाया गया।
इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कंपनी के मुताबिक, इन पहलों के जरिए सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का प्रयास किया गया।




