कोकर में टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 4-5 गाड़ियां खाक

कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में सुबह आग लगने से 4-5 वाहन जल गए। तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में खड़े करीब 4 से 5 वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए या पूरी तरह खाक हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। आग लगने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित किया।

एक वाहन से शुरू हुई आग, आसपास की गाड़ियां भी चपेट में आईं

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी। इसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। आग से हुए आर्थिक नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, लेकिन आग की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *