आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह आज विभीन्न क्षेत्रों के शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल रांची। आर्ट ऑफ गिविंग, झारखंड यूनिट द्वारा “आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह का आयोजन कल रविवार (23 अगस्त) को पलाश सभागार, डोरंडा में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.डाॅ. अच्युता सामंत होंगे।

आर्ट ऑफ गिविंग

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
रांची।  आर्ट ऑफ गिविंग, झारखंड यूनिट द्वारा “आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह का आयोजन कल रविवार (23 अगस्त) को पलाश सभागार, डोरंडा में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.डाॅ. अच्युता सामंत होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, उल्लेखनीय योगदान, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज और राज्य को गौरवान्वित करने वाले  20 नामचीन  शख्सियतों को “आर्ट ऑफ गिविंग रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों में शिक्षा, खेल जगत, प्रशासन, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, कला-संस्कृति, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।
इस अवसर पर अपराह्न एक बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक प्रो.डॉ. अच्युत सामंत संबोधित करेंगे। वे आर्ट ऑफ गिविंग के उद्देश्य, इसकी गतिविधियों तथा झारखंड में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के संबंध में मीडिया को जानकारी देंगे।
गौरतलब है कि आर्ट ऑफ गिविंग का मूल उद्देश्य “सेवा, समर्पण और सहयोग” की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत झारखंड यूनिट द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य कार्यक्रम 23 अगस्त को दिन के 11 बजे से शुरू होगा।  उक्त  जानकारी आर्ट ऑफ गिविंग, झारखंड यूनिट के महासचिव शेखर बोस ने दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *