अमेरिका-ईरान वार्ता टली, लेबनान पर इजराइली हमले में कम से कम 18 की मौत

[the_ad id="3163"]

जिनेवा/बेरूत:

अमेरिका और ईरान के बीच आज होने वाली बातचीत टाल दी गई है। उधर, अमेरिका-ईरान के शांति समझौते की घोषणा के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी हैं। ताजा हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार स्विस विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत टाल दी गई है। स्विट्जरलैंड भविष्य में होने वाली बातचीत में मदद करने के लिए तैयार है। बर्गेनस्टॉक में इससे जुड़ी तैयारी का काम जारी है। फिलहाल और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।”

स्विस मंत्रालय ने कहा कि व्हाइट हाउस ने गुरुवार देररात घोषणा की कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) को लागू करने पर शुरुआती बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड नहीं जाएंगे। इससे स्विस सरकार की बैठक की तैयारियों पर पानी फिर गया है। स्विस विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका और ईरान शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में शुरुआती बातचीत के लिए मिलेंगे। इस बैठक में मध्यस्थता करने वाले देशों पाकिस्तान और कतर के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह बैठक ल्यूसर्न के पास एक रिसॉर्ट इलाके बुर्गेनस्टॉक में होने की उम्मीद है।

चैनल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के जन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के 11 अलग-अलग कस्बों और गांवों में रात भर हुए इजराइली हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 33 लोग घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों की यह शुरुआती संख्या है और जारी हमलों के कारण बचावकर्मी पीड़ितों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इजराइल डिफेंस फोर्सेस ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में रात भर हुई कार्रवाई के दौरान चार इजराइली सैनिक भी मारे गए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts