दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता की बैठक, चार सदस्यों को बनाया गया संरक्षक

रांची : युवा दस्ता की बैठक रविवार को बड़ा तालाब, रांची में संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कुणाल आजवानी, मनीष कुमार साहू, प्रणय कुमार और सागर कुमार को सर्वसम्मति से युवा दस्ता का संरक्षक बनाया गया। राजीव रंजन

युवा दस्ता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : युवा दस्ता की बैठक रविवार को बड़ा तालाब, रांची में संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कुणाल आजवानी, मनीष कुमार साहू, प्रणय कुमार और सागर कुमार को सर्वसम्मति से युवा दस्ता का संरक्षक बनाया गया।

राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर 2026 को शहर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान दर्जनों नए सदस्यों ने युवा दस्ता की सदस्यता ग्रहण की। राजीव रंजन मिश्रा ने सभी नए सदस्यों को दुर्गा पूजा के दौरान सेवा कार्य करने का संकल्प दिलाया।

युवा दस्ता के कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष आनंद ने बताया कि संगठन के करीब 300 सदस्य जिला प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं और प्रशासन के बीच समन्वय की कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।

बैठक में विकास राज, ज्योति शंकर साहू, राकेश कुमार सिंह, राहुल सिन्हा, नवनीत पांडेय, साहिल, प्रकाश सिन्हा, राजेश राम, अरविंद जायसवाल, सत्येंद्र पासवान, दीपक केसरी, संजय पटेल, सिकंदर महतो, विकास धर दुबे, राजीव सिंह, अविनाश सिंह, सूरज, दीपक कुमार साहू, राकेश कुमार, साहिल कुमार, प्रेम यादव, आयुष, अविनाश कुमार और उदय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *