बोकारो जिले के सिवनडीह क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर निवासी असलम खान के बेटे आरफीन खान ने मंगलावर शाम करीब 5 बजे अपने घर पर कथित रूप से हाथ की नस काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
also read: हाईकोर्ट ने JSLPS की भर्ती रद्द करने के फैसले को सही ठहराया, अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत
परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है और पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। मौके पर पहुंची माराफारी पुलिस मामले की जानकारी ले रही है. विस्तृत जानकारी पूछताछ के बाद सामने आएगी।
also read : ‘Reels’ की दुनिया में जरूरत है सही दिशा की, सोशल मीडिया का करें सीमित और सार्थक उपयोग: मंजूनाथ भजंत्री



