ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ विमान

नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 में शिरकत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच गए हैं। जिनपिंग का विशेष विमान राजधानी के पालम स्थित वायुसेना स्टेशन पर उतरा, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

शी जिनपिंग
दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 में शिरकत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच गए हैं। जिनपिंग का विशेष विमान राजधानी के पालम स्थित वायुसेना स्टेशन पर उतरा, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

Read More : सत्य निकेतन हादसे के बाद किरण बेदी का बड़ा कदम, नेताओं की संपत्तियों की जांच की मांग

7 साल बाद भारत दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति

वर्ष 2020 में हुए गलवान घाटी विवाद के बाद यह पहला अवसर है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की धरती पर कदम रख रहे हैं। यह लगभग 7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उनका पहला भारत दौरा है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं चीनी राष्ट्रपति का आधिकारिक स्वागत करेंगे।

आज शाम पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रमों से इतर आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित की जाएगी। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद, द्विपक्षीय व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *