सारंडा में डायन बताकर महिला का गला दबाने का आरोप, थाने में शिकायत

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के सारंडा क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के दुईआ गांव में 28 अगस्त की रात 35 वर्षीय महिला पर कथित तौर पर डायन होने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला

डायन
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के सारंडा क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के दुईआ गांव में 28 अगस्त की रात 35 वर्षीय महिला पर कथित तौर पर डायन होने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसे जमीन पर पटककर गला दबाने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दुईआ गांव निवासी मंजू गोप, पति बुधराम चेरवा, शुक्रवार रात करीब आठ बजे मजदूरी का काम पूरा करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राम गोप उर्फ ऊंतू गोप ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।

जमीन पर पटककर गला दबाने का आरोप

मंजू गोप के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। महिला ने आरोपी का विरोध किया और काफी संघर्ष किया। संघर्ष के दौरान किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलने में कामयाब हुईं। इसके बाद वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हमले में गला दबाए जाने के कारण उनकी गर्दन पर चोट के निशान पड़ने की बात सामने आई है। घटना के बाद महिला काफी डरी और सहमी हुई हैं।

Read More : रांची-जमशेदपुर सड़क पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने 5 मजदूरों को कुचला

डायन मानने का लगाया आरोप

घटना के बाद मंजू गोप गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के आवास पर पहुंचीं और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि राम गोप उन्हें डायन मानता है और इसी अंधविश्वास के चलते उनकी हत्या करने की कोशिश की गई। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को उन्होंने छोटानागरा थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *