झारखंड में 5 दिन रहेंगे विद्या भारती के श्रीराम अरावकर, कई बैठकें

रांची : विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम अरावकर पांच दिवसीय झारखंड प्रवास पर आ रहे हैं। उनका प्रवास आज से 2 सितंबर तक प्रस्तावित है। हालांकि, दी गई जानकारी के अनुसार वे 3 सितंबर को रांची

श्रीराम अरावकर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम अरावकर पांच दिवसीय झारखंड प्रवास पर आ रहे हैं। उनका प्रवास आज से 2 सितंबर तक प्रस्तावित है। हालांकि, दी गई जानकारी के अनुसार वे 3 सितंबर को रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार और प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम अरावकर 29 अगस्त को शाम 7:30 बजे नई दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

Read More : मनोहरपुर में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

संगठन और विद्यालयों की करेंगे समीक्षा

प्रवास के दौरान श्रीराम अरावकर विद्या विकास समिति, झारखंड और वनांचल शिक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा झारखंड के विद्या मंदिर और शिशु मंदिर विद्यालयों का अवलोकन भी करेंगे। वह पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही अमृत काल के लिए समय देने वाले समयदानी कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा करेंगे। प्रवास के दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया जाएगा।

वंदे मातरम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

श्रीराम अरावकर विद्या भारती की ओर से 25 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम की झारखंड में चल रही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को सुबह 11 बजे एक साथ और एक ही समय पर सामूहिक गायन आयोजित करने की योजना है। इसमें विद्या भारती के करीब एक करोड़ भैया-बहन, उनके अभिभावक और समाज के अन्य नागरिकों को शामिल करने की योजना बताई गई है।

2027 के अखिल भारतीय घोष कार्यक्रम की योजना

प्रवास के दौरान वर्ष 2027 में अमृत काल के अवसर पर होने वाले अखिल भारतीय घोष कार्यक्रम की विस्तृत योजना पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री श्री ब्रह्माजी राव, उत्तर पूर्व क्षेत्र के मंत्री श्री राम अवतार नारसरिया और क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्याली राम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विद्या विकास समिति की ओर से कहा गया कि श्रीराम अरावकर के झारखंड आगमन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके प्रवास से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *