नई दिल्ली : भारत सरकार की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक यूको बैंक ने 22 जुलाई 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (30 जून 2026 को समाप्त) के वित्तीय परिणाम घोषित किए। बैंक ने इस अवधि में कारोबार, जमा, ऋण वितरण और शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वहीं, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) में भी सुधार देखने को मिला।
Read More : NEET UG 2024 पेपर लीक : CBI बोली- संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत
बैंक का कुल कारोबार (Total Business) सालाना आधार पर 15.53 प्रतिशत बढ़कर 30 जून 2026 तक ₹6,05,083 करोड़ पहुंच गया। इसी अवधि में कुल जमा (Total Deposit) 11.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹3,32,315 करोड़ और सकल अग्रिम (Gross Advance) 21.18 प्रतिशत बढ़कर ₹2,72,768 करोड़ हो गया।
शुद्ध लाभ और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार
यूको बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में ₹656 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹607 करोड़ की तुलना में 8.05 प्रतिशत अधिक है। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। ग्रॉस एनपीए घटकर 2.08 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.25 प्रतिशत पर आ गया।
प्रति कर्मचारी कारोबार और नेटवर्क का विस्तार
बैंक के अनुसार प्रति कर्मचारी कारोबार बढ़कर ₹28.47 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹24.64 करोड़ था। वहीं प्रति शाखा कारोबार भी बढ़कर ₹176.77 करोड़ पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले ₹158.37 करोड़ था। 30 जून 2026 तक यूको बैंक के पास 3,421 घरेलू शाखाएं, हांगकांग और सिंगापुर में 2 विदेशी शाखाएं तथा ईरान में 1 प्रतिनिधि कार्यालय सहित कुल 3,424 शाखाएं और कार्यालय हैं। इनमें 2,087 शाखाएं यानी लगभग 61 प्रतिशत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। बैंक के नेटवर्क में 2,610 एटीएम और 11,108 बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) पॉइंट भी शामिल हैं। इस तरह बैंक के पास कुल 17,040 टच पॉइंट्स का विस्तृत नेटवर्क उपलब्ध है।


