चंदा मांगने को लेकर मारपीट, दो युवक घायल, कराये गये अस्पताल में भर्ती

राजधानी रांची में डेली मार्केट थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट से दो युवक घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेन रोड स्थित

सदर अस्पताल

अपनी भाषा में पढ़ें

राजधानी रांची में डेली मार्केट थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट से दो युवक घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के मुताबिक मेन रोड स्थित डेली मार्केट थाना क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के पास बॉयलर अंडे की दुकान पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर चंदा मांगा। चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ।

हालांकि घटना के बारे में डेली मार्केट थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ युवकों के बीच हल्की-फुल्की मारपीट हुई है। मारपीट में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी है। उन्होंने कहा कि अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। विवाद देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।  घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक के अनुसार, डेली मार्केट थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास स्थित बॉयलर अंडे की दुकान पर चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ. युवक ने आरोप लगाया है पांच-छह युवकों ने मिलकर दोनों युवकों से मारपीट की।  जिसमें दोनों घायल हुए।

also read : ग्रेटर नोएडा: परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़, महेश की दो बहन और बहनोई पर केस दर्ज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *