कोडरमा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

कोडरमा : कोडरमा में बीती रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा चौक के पास कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक

कोडरमा
कोडरमा में ट्रकों की टक्कर।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : कोडरमा में बीती रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा चौक के पास कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। हादसे के बाद एक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब आधे घंटे तक वह अंदर ही फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के डुमरी (नसरगंज) गांव के रहने वाले 32 वर्षीय सोनू कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम सविता तिवारी बताया गया है। वहीं, घायल दूसरे ट्रक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Read More : झारखंड पुलिस मुख्यालय का निर्देश, 15 नवंबर से पहनें गर्म वर्दी

कैसे हुई दोनों ट्रकों की टक्कर?

मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा ट्रक गिरिडीह से डोमचांच जा रहा था। वहीं, दूसरा खाली ट्रक झुमरीतिलैया से नवलशाही की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि खाली ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। नवादा चौक के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक को देखकर खाली ट्रक का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद दोनों ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

आधे घंटे तक केबिन में फंसे रहे चालक

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत नवलशाही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गिट्टी लदे ट्रक के चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक वह ट्रक के अंदर फंसा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस वैन से चालक को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार तिवारी (32) के रूप में हुई।

करीब एक घंटे बाधित रहा कोडरमा-गिरिडीह मार्ग

दुर्घटना के बाद कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर दोनों ट्रकों के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर दोबारा परिचालन शुरू कराया जा सका।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *